ਗਾਵੈ ਕੋ ਵੇਖੈ ਹਾਦਰਾ ਹਦੂਰਿ ॥
गावै को वेखै हादरा हदूरि ॥
Gaavæ ko vékʰæ haaḋraa haḋoor.
Some sing that He watches over us, face to face, ever-present.
लेकिन कोई कहता है, ‘(नहीं, वह तो निकट है), वह तो हर जगह विद्यमान है, वह सबको देख रहा है।’
हादरा हदूरि = सब जगह हाजिर, हाज़र नाज़र।
ਕਥਨਾ ਕਥੀ ਨ ਆਵੈ ਤੋਟਿ ॥
कथना कथी न आवै तोटि ॥
Kaṫʰnaa kaṫʰee na aavæ ṫot.
There is no shortage of those who preach and teach.
उसके बारे में जितना भी कथन किया जाए, पूरी तरह से वर्णन नहीं किया जा सकता। (अर्थात् आदेश का वर्णन करने के बाद उसका निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका, आदेश का सही रूप नहीं मिल सका);
कथना = कहना, बयान करना। कथना तोटि = कहने का अंत, गुण वर्णन करने का अंत।
ਕਥਿ ਕਥਿ ਕਥੀ ਕੋਟੀ ਕੋਟਿ ਕੋਟਿ ॥
कथि कथि कथी कोटी कोटि कोटि ॥
Kaṫʰ kaṫʰ kaṫʰee kotee kot kot.
Millions upon millions offer millions of sermons and stories.
यद्यपि लाखों प्राणियों ने (ईश्वर की आज्ञा का) अनगिनत बार वर्णन किया है।
कथि = कह के। कथ कथ कथी = कह कह के कही है, बेअंत बार प्रभु के हुकमों का वर्णन किया है। कोटि = करोड़ो जीवों ने। ❀{नोटः लफ्ज़ कोटि, कोटु व कोट का निर्णय: कोटि = करोड़ (विशेषण)। कोटु = किला (संज्ञा एकवचन)। कोट = किले (संज्ञा, बहुवचन)}।
ਦੇਦਾ ਦੇ ਲੈਦੇ ਥਕਿ ਪਾਹਿ ॥
देदा दे लैदे थकि पाहि ॥
Ḋéḋaa ḋé læḋé ṫʰak paahi.
The Great Giver keeps on giving, while those who receive grow weary of receiving.
दाता भगवान सभी जीवों को आहार दे रहा है, लेकिन जीव उसे लेते-लेते थक जाते हैं।
देदा = देंदा, देने वाला, दातार ईश्वर। दे = (सदा) देता है, दे रहा है। लैदे = लैंदे, लेने वाले जीव। थक पाहि = थक जाते हैं।
ਜੁਗਾ ਜੁਗੰਤਰਿ ਖਾਹੀ ਖਾਹਿ ॥
जुगा जुगंतरि खाही खाहि ॥
Jugaa juganṫar kʰaahee kʰaahi.
Throughout the ages, consumers consume.
(सभी जीव) अनादि काल से (ईश्वर का दिया हुआ भोजन) खाते आ रहे हैं।
जुगा जुगंतरि = जुग जुग अंतर, सारे युगों से, सदा से ही। खाही खाहि = खाते ही खाते हैं, इस्तेमाल करते आ रहे हैं।
ਹੁਕਮੀ ਹੁਕਮੁ ਚਲਾਏ ਰਾਹੁ ॥
हुकमी हुकमु चलाए राहु ॥
Hukmee hukam chalaa▫é raahu.
The Commander, by His Command, leads us to walk on the Path.
आदेशों के ईश्वर का आदेश ही (संसार के कारोबार का) मार्ग निर्देशित करने वाला है।
हुकमी = हुक्म का मालिक अकाल-पुरुष। हुकमी हुकमु = हुक्म वाले ईश्वर का हरि का हुक्म। राहु = रास्ता, संसार की कार।
ਨਾਨਕ ਵਿਗਸੈ ਵੇਪਰਵਾਹੁ ॥੩॥
नानक विगसै वेपरवाहु ॥३॥
Naanak vigsæ véparvaahu. ||3||
O Nanak! He blossoms forth, Carefree and Untroubled. ||3||
हे नानक! वह निराकार सदैव निश्चिन्त और प्रसन्न रहता है ॥3॥
नानक = हे नानक। विगसै = खिल रहा है, प्रसंन्न है। वेपरवाहु = बेफिक्र, चिन्ता से रहित।3।
ਸਾਚਾ ਸਾਹਿਬੁ ਸਾਚੁ ਨਾਇ ਭਾਖਿਆ ਭਾਉ ਅਪਾਰੁ ॥
साचा साहिबु साचु नाइ भाखिआ भाउ अपारु ॥
Saachaa saahib saach naa▫é bʰaakʰi▫aa bʰaa▫o apaar.
True is the Master, True is His Name-speak it with infinite love.
ईश्वर शाश्वत है, उसका नियम भी शाश्वत है। उसकी भाषा प्रेम है और वह स्वयं अनंत है।
साचा = अस्तित्व वाला, सदा स्थिर रहने वाला। साचु = सदा स्थिर रहने वाला। नाइ = न्याय, इंसाफ, संसार के कार्य को चलाने का नियम। भाखिआ = बोली। भाउ = प्रेम। अपार = पार से रहित, बेअंत। ❀(नोट: ‘साचु नाइ’ बरे में। व्याकरण का नियम है कि किसी भी संज्ञा के विशेषण का वही ‘लिंग’ होता है, जो उस ‘संज्ञा’ का है। ‘साचु नाइ’ वाली तुक में ‘साहिबु’ पुलिंग है, इसलिए ‘साचा’ भी पुलिंग है। ‘साचु’ पुलिंग है, सो, जिस संज्ञा का यह विशेषण है, वह भी पुल्रिंग ही चाहिए। जैसे कि ‘साहिबु’ है। शब्द ‘नाउ’ जब तक ‘कर्ता कारक’ या ‘कर्म कारक’ के साथ इस्त्रमाल होता है, तब तक इसका स्वरूप यही रहता है, जैसेकि, अंम्रित वेला सचु नाउ वडिआई विचारु।4। चंगा नाउ रखाइ कै जसु कीरति जगि लेइ।7। जेता कीता तेता नाउ। (पउड़ी 19)। उचै ऊपरि ऊचा नाउ। (पउड़ी 24)। यही ‘शब्द ‘नाउ’ जपु जी में एक बार और आया है, पर वह ‘क्रिया’ है और उसका अर्थ है ‘स्नान करो’। जैसे कि; ❀अंतरगति तीरथ मलि नाउ। (पउड़ी 21)। शब्द ‘नाउ’ का बहुवचन जपु जी में दो बार आया है, उसका रूप ‘नांव’ है, जैसे; ❀असंख नाव असंख थाव। (पउड़ी 19)। जीअ जाति रंगा के नाव। (पउड़ी 16)। जब शब्द ‘नाउ’ कर्ता कारक या कर्म कारक के बिना और किसी कारक में इस्तेमाल हो, तो ‘नाउ’ की जगह ‘नाइ’ हो जाता है, जैसे; नाइ तेरै तरणा नाइ पति पूज। नाउ तेरा गहणा मति मकसूद। (परभाती बिभास महला १)। ❀नाइ = नाम के द्वारा। पर ‘साचि नाइ’ वाला ‘नाइ’ कर्ता कारक ही हो सकता है, क्योंकि इसका विशेषण ‘साचु’ भी कर्ता कारक है। ये ‘नाइ’ उपरोक्त प्रमाण वाले ‘नाइ’ से अलग है। जपुजी की पउड़ी ६ की पहिली तुकमें भी ‘नाइ’ शब्द मिलता है, पर यहाँ ‘क्रिया’ है, इसका अर्थ है ‘नहा के’। यो, ये ‘नाइ’ भी ‘साचु नाइ’ वाला नहीं है। शब्द ‘नाई’ भी जपुजी में निम्न-लिखित तुकों में इस्तेमाल किया गया है; ❀वडा साहिब, वडी नाई, कीता जा का होवै। (पउड़ी 21)। सोई सोई सदा सचु, साहिब साचा, साची नाई। (पउड़ी 27)। यहां, शब्द ‘नाई’ स्त्रीलिंग है। इसलिए ये शब्द भी ‘साचु नाइ’ से अलग है। हमने इस शब्द ‘नाइ’ का अर्थ ‘निआइ’ किया है। इसी तरह नीचे दी गयीं तुकों में भी ‘नाई’ से ‘निआई’ पाठ वाला अर्थ करना है। ‘बुत पूज पूज हिंदू मुए तुरक मूए सिरु नाई। (सोरठि कबीर जी) ‘नाई’ व ‘निआई’ का अर्थ है ‘नियाइ’ (झुकना?) आजकल की पंजाबी में भी ‘निआइ’, ‘नीची जगह’ को कहा जाता है। सो, जैसे इस प्रमाण में ‘नाई’ को ‘निआई’ समझ के अर्थ किया जाता है, उसी प्रकार इस लफ्ज़ ‘नाइ’ को ‘निआइ’ (नियम) ही समझना है।
ਆਖਹਿ ਮੰਗਹਿ ਦੇਹਿ ਦੇਹਿ ਦਾਤਿ ਕਰੇ ਦਾਤਾਰੁ ॥
आखहि मंगहि देहि देहि दाति करे दातारु ॥
Aakʰahi mangahi ḋéhi ḋéhi ḋaaṫ karé ḋaaṫaar.
People beg and pray, “Give to us, give to us”, and the Great Giver gives His Gifts.
हम जीवात्माएँ उससे उपहार माँगते हैं और कहते हैं, ‘(हे ईश्वर! हमें उपहार दीजिए)।’ वह दाता आशीर्वाद देता है।
आखहि = हम कहते हैं। मंगहि = हम मांगते हैं। देहि देहि = (हे हरी भगवान!) हमें देह, हम पे बख्शिश कर।
ਫੇਰਿ ਕਿ ਅਗੈ ਰਖੀਐ ਜਿਤੁ ਦਿਸੈ ਦਰਬਾਰੁ ॥
फेरि कि अगै रखीऐ जितु दिसै दरबारु ॥
Fér kė agæ rakʰee▫æ jiṫ ḋisæ ḋarbaar.
So, what offering can we place before Him, by which we might see the Darbaar of His Court?
(यदि उसने स्वयं ही सब उपहार प्रदान किये हैं) तो फिर हम उस ईश्वर के सामने क्या भेंट चढ़ायें, जिसके बलिदानों के माध्यम से हमने उसका दरबार देखा जाए!
फेरि = (अगर सारी दातें वह स्वयं ही कर रहा है) फिर। कि = कौन सी भेंट। अगै = रब के आगे। रखीऐ = रखी जाए, हम रखें। जितु = जिस भेटा के सदके। दिसै = दिख जाए।
ਮੁਹੌ ਕਿ ਬੋਲਣੁ ਬੋਲੀਐ ਜਿਤੁ ਸੁਣਿ ਧਰੇ ਪਿਆਰੁ ॥
मुहौ कि बोलणु बोलीऐ जितु सुणि धरे पिआरु ॥
Muhou kė bolaṇ bolee▫æ jiṫ suṇ ḋʰaré pi▫aar.
What words can we speak to evoke His Love?
हमें कौन से शब्द मुंह से बोलने चाहिए (अर्थात् हमें किस प्रकार की प्रार्थना करनी चाहिए) जिसे सुनकर परमेश्वर हमसे प्रेम करें।
मुहौ = मुँह से। कि बोलणु = कौन सा वचन? जितु सुणि = जिस द्वारा सुनके। धरे = टिका दे, कर दे। जितु = जिस बोल द्वारा।
ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲਾ ਸਚੁ ਨਾਉ ਵਡਿਆਈ ਵੀਚਾਰੁ ॥
अमृत वेला सचु नाउ वडिआई वीचारु ॥
Amriṫ vélaa sach naa▫o vadi▫aa▫ee veechaar.
In the Amrit Vaylaa, the ambrosial hours before dawn, chant the True Name, and contemplate His Glorious Greatness.
यह भोर का समय (अर्थात् पूर्ण खिलने का समय) है, आओ हम नाम (स्मरण करें) और उसकी महिमा का चिंतन करें।
अंम्रित = कैवल्य, निर्वाण, मोक्ष, पूर्ण खिलाव। अंम्रित वेला = अमृत की बेला, पूर्ण खिड़ाव का समय, वह समय जिस वक्त मानव मन आम तौर पे संसार के झमेलों से मुक्त होता है, सुबह, प्रभात। सचु = सदा स्थिर रहने वाला। नाउ = ईश्वर का नाम। वडिआई विचारु = ईश्वर के बड़प्पन की विचार।
ਕਰਮੀ ਆਵੈ ਕਪੜਾ ਨਦਰੀ ਮੋਖੁ ਦੁਆਰੁ ॥
करमी आवै कपड़ा नदरी मोखु दुआरु ॥
Karmee aavæ kapṛaa naḋree mokʰ ḋu▫aar.
By the karma of past actions, the robe of this physical body is obtained. By His Grace, the Gate of Liberation is found.
(इस प्रकार) भगवान की कृपा से मनुष्य ‘ईश्वर की महिमा (ईश्वर-स्तुति)’ रूपी वस्त्र प्राप्त करता है, उनकी कृपा दृष्टि से मनुष्य ‘(छल/झूठ के जाल’ से मुक्त हो जाता है और) भगवान के पद को प्राप्त करता है।
करमी = प्रभु की मेहर, करम से। करम = बख्शिश, मेहर। ❀(जैसे: जेती सिरठि उपाई वेखा, विणु करमा कि मिले लई। (पउड़ी 9)। नानक नदरी करमी दाति। (पउड़ी 14)। कपड़ा = पटोला, प्रेम पटोला, अपार भाउ-रूप पटोला, प्यार-रूप पटोला, महिमा का कपड़ा। ❀जैसे: “सिफति सरम का कपड़ा मागउ”।4।7। प्रभाती म: १। ❀नदरी = रब की मेहर से। मोक्ष = मुक्ति, ‘झूठ’ से खलासी। दुआरु = दरवाजा, रब का दर।
ਨਾਨਕ ਏਵੈ ਜਾਣੀਐ ਸਭੁ ਆਪੇ ਸਚਿਆਰੁ ॥੪॥
नानक एवै जाणीऐ सभु आपे सचिआरु ॥४॥
Naanak évæ jaaṇee▫æ sabʰ aapé sachiaar. ||4||
O Nanak! Know this well: the True One Himself is All. ||4||
हे नानक! इस प्रकार यह समझा जा सकता है कि ईश्वर, अस्तित्व का स्वामी, सर्वव्यापी है (हर जगह वही एक सच है, वही सच्चा है) ॥4॥
एवै = इस तरह (इन कोशिशों व अकाल-पुरुष की कृपा द᳗ष्टि होने से)। जाणीऐ = जान लेते हैं, अनुभव कर लेते हैं। सभु = सब जगह। सचिआरु = अस्तित्व का घर, हस्ती की मालिक।4। ❀(नोट: लफ्ज़ ‘एवै’ प्रगट करता है कि इस पउड़ी की तीसरी और चौथी तुक मेंकिए गए प्रश्न का उत्तर अगली तीन तुकों में है: अगर अमृत वेले ईश्वर के बड़प्पन का विचार करें तो उसकी मेहर से सदा महिमा-रूप कपड़ा मिलता हैऔर वह प्रभु हर जगह दिखने लगता है)।
ਥਾਪਿਆ ਨ ਜਾਇ ਕੀਤਾ ਨ ਹੋਇ ॥
थापिआ न जाइ कीता न होइ ॥
Ṫʰaapi▫aa na jaa▫é keeṫaa na ho▫é.
He cannot be established, He cannot be created.
उसे ना तो पैदा किया जा सकता है और ना ही हमारे बनाए बनता है।
थापिआ ना जाइ = बनाया नहीं जा सकता, स्थापित नहीं किया जा सकता। ❀{संस्कृत धातु स्था का अर्थ है ‘खड़े होना’। इससे प्रेणार्थक धातु है ‘स्थापय’, जिसका अर्थ है खड़ा करना, नींव रखनी। इस ‘प्रेणार्थक धातु’ से ‘संज्ञा’ बनी है स्थापन, जिसका अर्थ है ‘पुंसवन संस्कार’। स्त्री के गर्भवती होने की जब पहिली निशानियां प्रगट होतीं हैं, तो हिंदू घरों में ये संस्कार किया जाता है ता कि पुत्र का जन्म हो। स्थाप्य से पहले उद् लगाने से ये बन जाता है, उत्थाप्य, जिसका अर्थ उसके उलट है: उखाड़ना, नाश करना। जैसे कि: आपे देखि दिखावै आपे। आपे थापि उथापे आपे। (म: १)}। कीता न होइ = (हमारे) बनाए नहीं बनता। न होइ = अस्तित्व में नहीं आता।
ਆਪੇ ਆਪਿ ਨਿਰੰਜਨੁ ਸੋਇ ॥
आपे आपि निरंजनु सोइ ॥
Aapé aap niranjan so▫é.
He Himself is Immaculate and Pure.
वह तो बस स्वयं ही स्वयं है। वह ईश्वर माया के प्रभाव से परे है।
आपे आपि = स्वयं ही, भाव, ना उसे कोई पैदा करने वाला और ना ही कोई बनाने वाला है। सोइ निरंजनु = अंजन से रहित वो हरि। निरंजन = अंजन से रहित, माया से रहित, जो माया से नहीं बना, जिस में माया का अंश नहीं (निर+अंजन, निर = बिना। अंजन = सुर्मा, कालिख, विकारों की अंश, माया का प्रभाव नहीं है, वह जिस पर माया का प्रभाव नहीं है।)
ਜਿਨਿ ਸੇਵਿਆ ਤਿਨਿ ਪਾਇਆ ਮਾਨੁ ॥
जिनि सेविआ तिनि पाइआ मानु ॥
Jin sévi▫aa ṫin paa▫i▫aa maan.
Those who serve Him are honored.
जिस व्यक्ति ने उस ईश्वर को स्मरण कर लिया, उसने महिमा प्राप्त कर ली।
जिनि = जिस मनुष्य ने। तिनि = उस मनुष्य ने। मानु = आदर, सत्कार।
ਨਾਨਕ ਗਾਵੀਐ ਗੁਣੀ ਨਿਧਾਨੁ ॥
नानक गावीऐ गुणी निधानु ॥
Naanak gaavee▫æ guṇee niḋʰaan.
O Nanak! Sing of the Lord, the Treasure of Excellence.
हे नानक! आओ हम भी उन सद्गुणों के भण्डार प्रभु का गुणगान करें।
गुणी निधानु = गुणों के खजाने को। गावीऐ = महिमा करिए।
ਗਾਵੀਐ ਸੁਣੀਐ ਮਨਿ ਰਖੀਐ ਭਾਉ ॥
गावीऐ सुणीऐ मनि रखीऐ भाउ ॥
Gaavee▫æ suṇee▫æ man rakʰee▫æ bʰaa▫o.
Sing, and listen, and let your mind be filled with love.
(आओ, हम परमेश्वर की) स्तुति गाएँ और सुनें तथा अपने हृदय में उसका प्रेम जगाएँ।
मनि = मन में। रखीऐ = टिकाएं। भाऊ = प्रभू का प्रिये।
ਦੁਖੁ ਪਰਹਰਿ ਸੁਖੁ ਘਰਿ ਲੈ ਜਾਇ ॥
दुखु परहरि सुखु घरि लै जाइ ॥
Ḋukʰ par▫har sukʰ gʰar læ jaa▫é.
Your pain shall be sent far away, and peace shall come to your home.
(जो व्यक्ति ऐसे करता है, उसका) स्वयं का दुःख दूर हो जाता है और उसके हृदय में प्रसन्नता स्थापित हो जाती है।)
दुखु परहरि = दुख को दूर करके। घरि = हृदय में। लै जाइ = ले के जाता है, कमाई कर लेता है।
ਗੁਰਮੁਖਿ ਨਾਦੰ ਗੁਰਮੁਖਿ ਵੇਦੰ ਗੁਰਮੁਖਿ ਰਹਿਆ ਸਮਾਈ ॥
गुरमुखि नादं गुरमुखि वेदं गुरमुखि रहिआ समाई ॥
Gurmukʰ naaḋaⁿ gurmukʰ véḋaⁿ gurmukʰ rahi▫aa samaa▫ee.
The Guru’s Word is the Sound-current of the Naad; the Guru’s Word is the Wisdom of the Vedas; the Guru’s Word is all-pervading.
(परन्तु उस ईश्वर के) नाम का ज्ञान गुरु के द्वारा होता है। गुरु के द्वारा ही यह विश्वास होता है कि ईश्वर सर्वव्यापी है।
गुरमुखि = गुरु की ओर मुंह करने से, जिस मनुष्य का मुंह गुरु की ओर है, गुरु के द्वारा। नादं = आवाज, शब्द, नाम, जिंदगी की रुमक। वेदं = ज्ञान। रहिआ समाई = समाया हुआ है, सर्व व्यापक है।
ਗੁਰੁ ਈਸਰੁ ਗੁਰੁ ਗੋਰਖੁ ਬਰਮਾ ਗੁਰੁ ਪਾਰਬਤੀ ਮਾਈ ॥
गुरु ईसरु गुरु गोरखु बरमा गुरु पारबती माई ॥
Gur eesar gur gorakʰ barmaa gur paarbaṫee maa▫ee.
The Guru is Shiva, the Guru is Vishnu and Brahma; the Guru is Paarvati and Lakhshmi.
गुरु हमारे लिए शिव हैं, गुरु गोरख और ब्रह्मा हैं, और गुरु माता पार्वती हैं।
ईसरु = शिव। बरमा = ब्रह्मा। पारबती माई = माँ पार्वती।
ਜੇ ਹਉ ਜਾਣਾ ਆਖਾ ਨਾਹੀ ਕਹਣਾ ਕਥਨੁ ਨ ਜਾਈ ॥
जे हउ जाणा आखा नाही कहणा कथनु न जाई ॥
Jé ha▫o jaaṇaa aakʰaa naahee kahṇaa kaṫʰan na jaa▫ee.
Even knowing God, I cannot describe Him; He cannot be described in words.
(ईश्वर के इस आदेश को) समझ भी लूं, तब भी मैं उसका वर्णन नहीं कर सकता। (ईश्वर के आदेश को वर्णित नहीं किया जा सकता)।
हउ = मैं। जाणा = समझ लूँ, अनुभव कर लूँ। आखा नाही = मैं उसका वर्णन नही कर सकता। कहणा.......जाई = कथन कहा नहीं जा सकता।
ਗੁਰਾ ਇਕ ਦੇਹਿ ਬੁਝਾਈ ॥
गुरा इक देहि बुझाई ॥
Guraa ik ḋéhi bujʰaa▫ee.
The Guru has given me this one understanding:
हे सतगुरु! (मुझ की अरदास है) मुझे समझ प्रदान करो!
गुरा = हे सत्गुरू! इक बुझाई = एक समझ।
ਸਭਨਾ ਜੀਆ ਕਾ ਇਕੁ ਦਾਤਾ ਸੋ ਮੈ ਵਿਸਰਿ ਨ ਜਾਈ ॥੫॥
सभना जीआ का इकु दाता सो मै विसरि न जाई ॥५॥
Sabʰnaa jee▫aa kaa ik ḋaaṫaa so mæ visar na jaa▫ee. ||5||
there is only the One, the Giver of all souls. May I never forget Him! ||5||
उस एक ईश्वर को न भूलूं जो सब प्राणियों को वरदान देता है ॥5॥
इकु दाता = दातें देने वाला एक प्रभु। विसरि न जाई = भूल ना जाए। ❀(नोट: यहाँ शब्द ‘इक’ स्त्रीलिंग है और शब्द ‘बुझाई’ का विशेषण है। शब्द ‘इकु’ पुलिंग है और शब्द ‘दाता’ का विशेषण है। दोनों शब्दों के जोड़ों का फर्क याद रखना होगा)।
ਤੀਰਥਿ ਨਾਵਾ ਜੇ ਤਿਸੁ ਭਾਵਾ ਵਿਣੁ ਭਾਣੇ ਕਿ ਨਾਇ ਕਰੀ ॥
तीरथि नावा जे तिसु भावा विणु भाणे कि नाइ करी ॥
Ṫiraṫʰ naavaa jé ṫis bʰaavaa viṇ bʰaaṇé kė naa▫é karee.
If I am pleasing to Him, then that is my pilgrimage and cleansing bath. Without pleasing Him, what good are ritual cleansings?
यदि किसी तीर्थस्थान पर जाकर स्नान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं तो मैं स्नान करूँ, किन्तु यदि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न नहीं होते, तो मुझे (तीर्थस्थान पर) स्नान करने से क्या लाभ होगा?
तीरथि = तीर्थ पे। नावा = मैं स्नान करूँ। तिसु = उस रब को। भावा = मैं अच्छा लगूँ। विणु भाणे = अगर रब की नजर में स्वीकार ना हुआ, ईश्वर को ठीक लगे बिना। कि नाइ करी = स्नान करके मैं करूँ?
ਜੇਤੀ ਸਿਰਠਿ ਉਪਾਈ ਵੇਖਾ ਵਿਣੁ ਕਰਮਾ ਕਿ ਮਿਲੈ ਲਈ ॥
जेती सिरठि उपाई वेखा विणु करमा कि मिलै लई ॥
Jéṫee siratʰ upaa▫ee vékʰaa viṇ karmaa kė milæ la▫ee.
I gaze upon all the created beings: without the karma of good actions, what are they given to receive?
अकाल-पुरख (भगवान) की बनाई हुई दुनिया को मैं चाहे जितना भी देख लूं, (इसमें) भगवान की कृपा के बिना किसी को कुछ नहीं मिलता, कोई कुछ ले नहीं सकता।
जेती = जितनी। सिरठी = सृष्टि, दुनिया। उपाई = पैदा की हुई। वेखा = मैं देखता हूँ। विणु करमा = प्रभु की मेहर के बिना। ❀{जैसे: ‘विणु करमा किछु पाईऐ नाही, जे बहु तेरा धावै’ (तिलंग महला १)} कि मिलै = क्या मिलता है? कुछ नहीं मिलता। कि लई = क्या कोई ले सकता है?
ਮਤਿ ਵਿਚਿ ਰਤਨ ਜਵਾਹਰ ਮਾਣਿਕ ਜੇ ਇਕ ਗੁਰ ਕੀ ਸਿਖ ਸੁਣੀ ॥
मति विचि रतन जवाहर माणिक जे इक गुर की सिख सुणी ॥
Maṫ vich raṫan javaahar maaṇik jé ik gur kee sikʰ suṇee.
Within the mind are gems, jewels and rubies, if you listen to the Guru’s Teachings, even once.
यदि कोई सतगुरु से शिक्षा सुनता है, तो मानव बुद्धि में रत्न, जवाहरात और मोती (अर्थात ईश्वर के गुण) उत्पन्न होते हैं।
मति विचि = (मनुष्य की) बुद्धि में। माणिक = मोती। इक सिख = एक शिक्षा। सुणी = सुनी जाए, सुनें।
ਗੁਰਾ ਇਕ ਦੇਹਿ ਬੁਝਾਈ ॥
गुरा इक देहि बुझाई ॥
Guraa ik ḋéhi bujʰaa▫ee.
The Guru has given me this one understanding:
(अतः) हे सतगुरु! (मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ कि) मुझे यह समझ प्रदान करें,
xxx
ਸਭਨਾ ਜੀਆ ਕਾ ਇਕੁ ਦਾਤਾ ਸੋ ਮੈ ਵਿਸਰਿ ਨ ਜਾਈ ॥੬॥
सभना जीआ का इकु दाता सो मै विसरि न जाई ॥६॥
Sabʰnaa jee▫aa kaa ik ḋaaṫaa so mæ visar na jaa▫ee. ||6||
there is only the One, the Giver of all souls. May I never forget Him! ||6||
ताकि मैं उस ईश्वर को न भूल जाऊं, जो सब प्राणियों को वरदान देता है ॥6॥
xxx
ਜੇ ਜੁਗ ਚਾਰੇ ਆਰਜਾ ਹੋਰ ਦਸੂਣੀ ਹੋਇ ॥
जे जुग चारे आरजा होर दसूणी होइ ॥
Jé jug chaaré aarjaa hor ḋasooṇee ho▫é.
Even if you could live throughout the four ages, or even ten times more,
यदि किसी व्यक्ति की जीवन अवधि चार युग हो, (केवल इतना ही नहीं, बल्कि यदि) वह उससे दस गुना अधिक हो जाए,
जुग चारे = चारों युगों जितनी। आरजा = उम्र। दसूणी = दस गुनी।
ਨਵਾ ਖੰਡਾ ਵਿਚਿ ਜਾਣੀਐ ਨਾਲਿ ਚਲੈ ਸਭੁ ਕੋਇ ॥
नवा खंडा विचि जाणीऐ नालि चलै सभु कोइ ॥
Navaa kʰanda vich jaaṇee▫æ naal chalæ sabʰ ko▫é.
and even if you were known throughout the nine continents and followed by all,
भले ही वह नौ-खण्डों (पूरी दुनिया) में मशहूर हो जाए और हर कोई उसका अनुसरण करे।
नवा खंडा विचि = सारी सृष्टि में। जाणीऐ = जानी जाए, प्रगट हो जाए। सभ कोइ = हरेक मनुष्य। नालि चलै = साथ हो कर चले, हिमायती हो, पक्ष करता हो।
ਚੰਗਾ ਨਾਉ ਰਖਾਇ ਕੈ ਜਸੁ ਕੀਰਤਿ ਜਗਿ ਲੇਇ ॥
चंगा नाउ रखाइ कै जसु कीरति जगि लेइ ॥
Changa naa▫o rakʰaa▫é kæ jas keeraṫ jag lé▫é.
with a good name and reputation, with praise and fame throughout the world-
यदि वह अच्छा नाम रख के (प्रतिष्ठा प्राप्त कर ले) और विश्व भर में यश प्राप्त कर ले,
चंगा...कै = खूब मशहूर हो के, खूब नाम कमा के। जसु = शोभा। कीरति = शोभा। जगि = जगत में। लेइ = ले, कमाए।
ਜੇ ਤਿਸੁ ਨਦਰਿ ਨ ਆਵਈ ਤ ਵਾਤ ਨ ਪੁਛੈ ਕੇ ॥
जे तिसु नदरि न आवई त वात न पुछै के ॥
Jé ṫis naḋar na aavee ṫa vaaṫ na puchʰæ ké.
still, if the Lord does not bless you with His Glance of Grace, then who cares? What is the use?
(परन्तु) यदि वह ईश्वर की कृपा-दृष्टि ना पा सके, तो वह मनुष्य उस मनुष्य के समान है, जिसे कोई नहीं पूछता (अर्थात् वह इतना गौरवान्वित और प्रतिष्ठित होते हुए भी वास्तव में दरिद्र ही है)।
तिसु = प्रभु की। नदरि = कृपा द᳗ष्टि में। न आवई = नहीं आ सकता। वात = खबर, सुर्त। न के = कोई मनुष्य नहीं।
ਕੀਟਾ ਅੰਦਰਿ ਕੀਟੁ ਕਰਿ ਦੋਸੀ ਦੋਸੁ ਧਰੇ ॥
कीटा अंदरि कीटु करि दोसी दोसु धरे ॥
Keetaa anḋar keet kar ḋosee ḋos ḋʰaré.
Among worms, you would be considered a lowly worm, and even contemptible sinners would hold you in contempt.
(बल्कि, ऐसा व्यक्ति ईश्वर के सामने) एक मामूली सा कीड़ा है। ईश्वर उसको दोषी बना के (उस पर नाम भूलने का) दोष लगाता है।
कीटु = कीड़ा। करि = कर के, बना के, ठहिर के। दोसु धरे = दोश लगाता है। कीटा अंदरि कीटु = कीड़ों में कीड़ा, मामूली सा कीड़ा।
ਨਾਨਕ ਨਿਰਗੁਣਿ ਗੁਣੁ ਕਰੇ ਗੁਣਵੰਤਿਆ ਗੁਣੁ ਦੇ ॥
नानक निरगुणि गुणु करे गुणवंतिआ गुणु दे ॥
Naanak nirguṇ guṇ karé guṇvanṫi▫aa guṇ ḋé.
O Nanak! God blesses the unworthy with virtue, and bestows virtue on the virtuous.
हे नानक! वह ईश्वर गुण-रहित मनुष्य में गुण पैदा करता है और गुणवान मनुष्यों को भी गुण वही प्रदान करता है।
निरगुणि = गुणहीन मनुष्य में। गुणवंतिया = गुणी मनुष्यों को। करे = पैदा करता है। दे = देता है।
ਤੇਹਾ ਕੋਇ ਨ ਸੁਝਈ ਜਿ ਤਿਸੁ ਗੁਣੁ ਕੋਇ ਕਰੇ ॥੭॥
तेहा कोइ न सुझई जि तिसु गुणु कोइ करे ॥७॥
Ṫéhaa ko▫é na sujʰ▫ee jė ṫis guṇ ko▫é karé. ||7||
No one can even imagine anyone who can bestow virtue upon Him. ||7||
उसके समान दूसरा कोई नहीं है जो निर्गुण जीव को कोई गुण दे सके। (अर्थात केवल भगवान की कृपा की दृष्टि ही उसे ऊपर उठा सकती है, दीर्घायु और सांसारिक वैभव इसमें सहायता नहीं करते) ॥7॥
तेहा = इस तरह का। न सुझई = नहीं सूझता, नहीं मिलता। जि = जो। तिसु = उस निर्गुण को।
ਸੁਣਿਐ ਸਿਧ ਪੀਰ ਸੁਰਿ ਨਾਥ ॥
सुणिऐ सिध पीर सुरि नाथ ॥
Suṇi▫æ siḋʰ peer sur naaṫʰ.
Listening-the Siddhas, the spiritual teachers, the heroic warriors, the yogic masters.
हृदय में परमेश्वर नाम टिकने की ही बरकत है कि ईश्वर की महिमा सुनने से (साधारण मनुष्य) सिद्ध, पीर, देवता और नाथ की पदवी प्राप्त कर लेते हैं।
सुणिऐ = सुनने से, यदि नाम में सुकर को जोड़ा जाए। सिद्ध = वह योगी जिनकी मेहनत सफल हो चुकी है। सुरि = देवते।
ਸੁਣਿਐ ਧਰਤਿ ਧਵਲ ਆਕਾਸ ॥
सुणिऐ धरति धवल आकास ॥
Suṇi▫æ ḋʰaraṫ ḋʰaval aakaas.
Listening-the earth, its support and the Akashic ethers.
और परमेश्वर की महिमा सुनकर वे समझते हैं कि वह पृथ्वी और आकाश का आधार, परमेश्वर है।
धवल = धरती का आसरा, बौलद।
ਸੁਣਿਐ ਦੀਪ ਲੋਅ ਪਾਤਾਲ ॥
सुणिऐ दीप लोअ पाताल ॥
Suṇi▫æ ḋeep lo▫a paaṫaal.
Listening-the oceans, the lands of the world and the nether regions of the underworld.
भगवान की महिमा सुनकर यह एहसास होता है कि भगवान सभी द्वीपों, लोकों और पातालों में व्याप्त हैं।
दीप = धरती के विभाजन के सात द्वीप। लोअ = लोक, भवन।
ਸੁਣਿਐ ਪੋਹਿ ਨ ਸਕੈ ਕਾਲੁ ॥
सुणिऐ पोहि न सकै कालु ॥
Suṇi▫æ pohi na sakæ kaal.
Listening-Death cannot even touch you.
जो व्यक्ति परमेश्वर की महिमा सुनता है, उस पर मृत्यु का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। (अर्थात् मृत्यु उन्हें डरा नहीं सकती)।
पोहि न सकै = डरा नहीं सकता, अपना प्रभाव नहीं डाल सकता।
ਨਾਨਕ ਭਗਤਾ ਸਦਾ ਵਿਗਾਸੁ ॥
नानक भगता सदा विगासु ॥
Naanak bʰagṫaa saḋaa vigaas.
O Nanak! The devotees are forever in bliss.
हे नानक! भक्तों (जो भगवान के नाम का ध्यान करते हैं) के हृदय सदैव आनंद से खिले रहते हैं।
विगासु = उमाह, खुशी, खिड़ाउ।
ਸੁਣਿਐ ਦੂਖ ਪਾਪ ਕਾ ਨਾਸੁ ॥੮॥
सुणिऐ दूख पाप का नासु ॥८॥
Suṇi▫æ ḋookʰ paap kaa naas. ||8||
Listening-pain and sin are erased. ||8||
(क्योंकि) उनकी महिमा सुनने से (मनुष्य के) दुःख और पाप नष्ट हो जाते हैं ॥8॥
xxx
ਸੁਣਿਐ ਈਸਰੁ ਬਰਮਾ ਇੰਦੁ ॥
सुणिऐ ईसरु बरमा इंदु ॥
Suṇi▫æ eesar barmaa inḋ.
Listening-Shiva, Brahma and Indra.
भगवान के नाम में ध्यान जोड़ने से साधारण व्यक्ति भी शिव, ब्रह्मा और इंद्र के पद तक पहुंच जाता है।
ईसरु = शिव। इंदु = इंद्र देवता।
ਸੁਣਿਐ ਮੁਖਿ ਸਾਲਾਹਣ ਮੰਦੁ ॥
सुणिऐ मुखि सालाहण मंदु ॥
Suṇi▫æ mukʰ saalaahaṇ manḋ.
Listening-even foul-mouthed people praise Him.
ईश्वर की महिमा सुनने से दुष्ट व्यक्ति भी अपने मुंह से परमेश्वर की प्रशंसा (स्तुति) करने लगता है।
मुखि = मुंह से। सालाहण = महिमा, रब की स्तुति। मंदु = बुरा मनुष्य।
ਸੁਣਿਐ ਜੋਗ ਜੁਗਤਿ ਤਨਿ ਭੇਦ ॥
सुणिऐ जोग जुगति तनि भेद ॥
Suṇi▫æ jog jugaṫ ṫan bʰéḋ.
Listening-the technology of Yoga and the secrets of the body.
ईश्वर की महिमा सुनने से (साधारण बुद्धि वाले व्यक्ति को भी) योग-युक्ति (ईश्वर-मिलाप की योजना की समझ) व शरीर में छिपे हुए रहस्यों (अर्थात् आँख, कान, जीभ आदि इन्द्रियों के विकारों और वासनाओं की ओर दौड़ना और भागना आदि) के भेद का पता लग जाता है।
जोग जुगति = योग की युक्ति, योग के साधन। तनि = शरीर के भीतर के। भेद = छुपी बातें।
ਸੁਣਿਐ ਸਾਸਤ ਸਿਮ੍ਰਿਤਿ ਵੇਦ ॥
सुणिऐ सासत सिम्रिति वेद ॥
Suṇi▫æ saasaṫ simriṫ véḋ.
Listening-the Shastras, the Smritis and the Vedas.
ईश्वर की महिमा सुनने से, ईश्वर-मिलाप की योजना की समझ प्राप्त होती है, शास्त्रों, स्मृति और वेदों की समझ पड़ जाती है (अर्थात धार्मिक पुस्तकों का वास्तविक उच्च उद्देश्य) तभी समझ में आता है जब हम नाम के साथ सुरत जोड़ते हैं, अन्यथा हम केवल शब्द पढ़ते हैं, हम वास्तविक भावना तक नहीं पहुंचते हैं, जिस भावना से धार्मिक पुस्तकें बनाई गई है)।
xxx
ਨਾਨਕ ਭਗਤਾ ਸਦਾ ਵਿਗਾਸੁ ॥
नानक भगता सदा विगासु ॥
Naanak bʰagṫaa saḋaa vigaas.
O Nanak! The devotees are forever in bliss.
हे नानक! (ईश्वर के नाम से प्रेम करने वाले) भक्त-जनों के हृदय में सदैव आनन्द बना रहता है;
xxx